आप से जो वफ़ा की उम्मीद कर बैठे, हम तो बेवफ़ा से दिल्लगी कर बैठे । 

आप कहते थें की तू और मैं हम हैं तो ज़नाब अब ये क्यों कहते फ़िरते हैं कि "तू", तू है और "मैं" मैं हूँ। 

तू अपने ग़म की यूँ नुमाइश ना कर तेरे ग़म से अहल-ए-दिल दहल जाता है। 

आप से जब से मोहब्बत हो गयी ज़िंदगी तबाह सी हो गयी।

ना सुकूँ मिला उल्फ़ते राहों में, बस ग़म ही ग़म मिला ज़िंदगी की स्याहो में।

आप से जो वफ़ा की उम्मीद कर बैठे, हम तो बेवफ़ा से दिल्लगी कर बैठे।

इब्तिदा-ए-इश्क़ में ये मालूम ना था कि सब तदबीरें हवा हो जायेंगी, मोहब्बत में मोहब्बत होने के बाद। 

ख़ुशनुमा सी ज़िंदगी अब हराम हो गयी।

अजी हम गए, दिल गया और ज़ालिम जान भी गयी।

आप से जो वफ़ा की उम्मीद कर बैठे, हम तो बेवफ़ा से दिल्लगी कर बैठे।


इब्तिदाابتدا

beginning/ starting/ origin

प्रारम्भ, आरम्भ, शुरुआत, आदिकाल, इब्तिदाए ज़माना।

तदबीरें- उपाय।