गलियों ,चौराहा, कच्ची सड़कों पर,
डगमग डगमग करके,
बढ़ती हुई साइकल,
एक लंबी इकाई है,
धीरे धीरे चलती साइकल,
हर पड़ाव को गौर कराती है,
हर हालातों के करीब से गुजरती हुई सायकल,
हमें अहसास करती है वो पन्ना जिसकी वजह से,
हम गाड़ी चलाने में सक्षम हुए।
हालत जज्बात और हकीकत देखना हो तो,
सफर करना कभी सायकल से,
गलियों, चौराहा कच्ची सड़कों पर।
गोविन्द विश्वकर्मा
#india
