तुम्हें पढ़ना होगा उसके मौन को

यदि तुम्हें जानना है उसका अस्त्तित्व

तुम्हें मिलना होगा उसकी सादगी से

यदि तुम्हें देखना है उसकी सुंदरता को

तुम्हें करना होगा उसे बन्धनों से मुक्त 

यदि तुम्हें लानी है उसके चेहरे पर हँसी

तुम्हें बनना होगा शिशु उसे पाने के लिये!


~गौरव वशिष्ठ / @Ahrnish