निशा के अंतिम पहर में
जब विचारों की गम्यता
होती है अपने प्रवाह पर
मैं ठहर जाता हूँ अपनी ही
परिधि के चारों तरफ़
औऱ बुनता हूँ अनगिनत स्वप्न
मेरी अपनी दुनियां के,,
यकायक से स्वप्नों का टूटना
ले आता है मुझे धरातल पर !!
निशा औऱ स्वप्न
यहीं मेरी दुनियां है !
~गौरव वशिष्ठ
@Ahrnish
