मैं देखता हूँ समूचा ब्रह्मांड,

शिशुओं की नन्हीं आंखों में।

मुझे मिलती हैं सारे जहाँ की खुशियाँ,

जब आती हैं उनके चेहरे पर मुस्कराहट।

मैं घूम लेता हूँ सम्पूर्ण गोलक पर,

जब मैं खेलता हूँ उनके साथ आँगन में।

मैं देख लेता हूँ मेरे ईश्वर को

बच्चों की नादानियों में


~गौरव वशिष्ठ / @Ahrnish