ये सड़क,ये गली,ये पगडंडियाँ !
पहचानती तो है मुझको,
पर इनकार कर रही है !
शायद उसे पता है मेरी मंज़िल का
पर आदतन
नख़रे हजार कर रही है !
ना जाने कितने लोग चलरहे हैं
इस रास्ते पर ,
ना जाने वो कितनों का शिकार
कर रही है !
काफिरों का काफिला है उसकी
जद में,
वो सब पर हुक्म बेशुमार कर
रही है !
ढल गया है सूरज अब हो गई
हैं साँझ,
ना जाने वो किसका दीदार कर
रही है !
फकत मैं ही रोगी नहीं हूँ उनकी
कयामत नज़रों का !
जिसने भी देखा उसको,सबको
बीमार कर रही है !!
✍

