नजरों से नाप रहा समंदर की औकात

तो क्या हुआ अगर अकेला हीं खड़ा हूँ!


भलें हीं कश्ती मेरी कमजोर है लेकिन

टूटी पतवार लिए मझधार अड़ा हूँ !


हूँ बीज मैं,मेरी ऊँचाई है आकाश

तो क्या हुआ अगर जमीं तले गड़ा हूँ!


ये दुनिया क्या दुःख दे सकेगी मुझे

मैं अपनी सारी मुसीबतों से बड़ा हूँ !