वो खूबसूरत थी,

ना वह थी हसीं चेहरा,

ना आखों में था कोई काजल,

ना उसकी कमर लचकती थी,

फिर भी वो खूबसूरत थी.

वो ढोती थी सिर्फ पत्थर,

उसकी बात निराली थी,

महलों को बनाने वाली,

खुद सड़कों पे सोती थी,

उसके हाथों में था दमखम,

उसकी बाजू में ताकत थी,

चेहरा धूल से ढका रहता,

मगर क्या खूबसूरत थी.

कोई तूफान नहीं टिकता था उसके आगे,

वो पर्वत सी अचल एक ताकत थी,

बेख़ौफ़ थे उसके कदम,

वो गजब की खूबसूरत थी.