ओढ़ता हूँ हम लिहाफ
वक्त के हिसाब से।
झूठी मुस्कुराहटों का,
बड़ी डींग हांकने का,
गरीब से मुंह मोड़ने का,
धनी से नाता जोड़ने का,
वाहवाही बटोरने का,
बाज़ारू इस भीड़ में,
खुद को महान बोलने का।
बनके देशभक्त कभी,
कभी देश के विकास का,
समाज को सुधारने का,
समझ के कवि खुद को,
बड़ी बातें बोलने का,
ओढ़ता हूँ मैं लिहाफ
वक्त के हिसाब से।
