हमारी जिन्दगी की..........हर जरूरत पास है मेरे,
कि संग में माँ हो तो लगता है  जन्नत पास है मेरे.
तेरे होने से माँ, हरपल मुझे.......अहसास होता है,
खुदा की खुबसूरत सी...........इमारत पास है मेरे.
मेरा चेहरा तेरे चेहरे से....मिलता जुलता लगता है,
तिजोरी की तो पूरी ही..........अमानत पास है मेरे.
लुटेरों को शहर में भी......बदन बेदाग है अब तक,
जो दूधू सँग पिलाया था........शराफत पास है मेरे.
तुम्हारे सामने अब भी...मैं वो...जिद्दी सा बच्चा हूँ,
शरारत पास है मेरे.............शिकायत पास है मेरे.
मैं अब उड़ती हुई चिड़ियों को भी पहचान लेता हूँ,
हमारी माँ के जेहन की..........जहानत पास है मेरे.
इन्ही पथरीली राहो से बहेगा........चाह का झरना,
मेरे आँगन के ईश्वर की...........इबादत पास है मेरे.
मेरे सब दोस्त कहते है..मैं हूँ...दिल का बड़ा प्यारा
उन्हें मालूम क्या माँ की.........मुहब्बत पास है मेरे.