ये दुनिया दुनिया पीतल दी
ये कोरोना आया सबका सुख छीना
डॉक्टर बोले मास्क पहनो
हाथ धो लो, दो गज की दूरी रखो
लेकिन हम नहीं माने
ये दुनिया दुनिया पीतल दी।
पॉजिटिव हुआ तो कमरे में बंद
बीमार ज्यादा तो हॉस्पिटल गए
ICU में रहे तो पता चला इसका असर
दो हफ्ते बाद घर लौटे तो खुश हुए
फिर से मनमानी शुरू
ये दुनिया दुनिया पीतल दी।
अब कोरोना दोबारा आया है
सुना हैं पहले से खतरनाक है
गांव गांव में फैला है
फिर भी हम कहाँ मानते है?
ये दुनिया दुनिया पीतल दी
अब तो जागो, दुनिया बचालो।
- गोपीनाथ