तुम मुझे भूल जाओगे ।
तुम मुझे भूल जाओगे
यह हो ही नहीं सकता।
मैं रोज़ तुम्हें फोन करूंगा
तुमसे बात करूंगा।
मैं बार-बार मैसेज भेजता रहूंगा
तुम्हें उन्हें पढ़कर रिप्लाई करना पड़ेगा।
मैं कविता लिखकर भेजूंगा
तुम्हें उसे पढ़कर आनंद लेना पड़ेगा।
मैं तुम्हें हर वीकेंड पर मिलता रहूंगा
तुम्हें मेरा इंतजार करना पड़ेगा।
मैं हर त्यौहार पर विश करूंगा
तुम्हें मुझे रिटर्न विश करना पड़ेगा।
मैं तुम्हें तुम्हारे जन्मदिन पर गिफ्ट भेजूंगा
तुम्हारे लिए वह सरप्राइज होगा।
मैं तुम्हारी माता-पिता से मिलकर आशीर्वाद लूंगा
तुम्हें मेरे माता-पिता से मिलकर आशीर्वाद लेना पड़ेगा।
मैं तुम्हें भूल जाऊं
मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।
- गोपीनाथ S