प्यार कैसे व्यक्त करे?
मुझे यह पहला अनुभव है,
मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था।
प्यार कैसे व्यक्त करते हैं,
मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं।
प्यार के मामले में दूसरों से बात नहीं कर सकता,
यह तो बहुत ही व्यक्तिगत विषय है।
यह काम मुझे ही करना चाहिए,
लेकिन मैंने पता ही नहीं किया कि वह कहाँ रहती है।
कैसे पता करूँ कि उसे कहाँ मिल सकूँ?
भगवान चाहें तो रास्ता दिखा सकते हैं।
इंतज़ार करूँगा उस घड़ी का,
जब मैं उससे मिलकर बात कर सकूँ।