प्यार ही प्यार (१२ फेब २०२६)


जब हम दुनिया को खुले दिल से देखते हैं,

तो प्यार हर जगह दिखता है।


पक्षी पेड़ पर बैठकर अपना समय बिताते हैं,

पानी नदी में बहकर समुंदर तक पहुँचता है।


हवा सबको छूकर पूरी पृथ्वी पर चलती है,

सूर्य अपना प्रकाश चारों ओर फैलाता है।


हम लोग क्यों लड़ते-झगड़ते रहते हैं?

क्या हम प्यार ढूंढकर रह नहीं सकते?


प्यार सिर्फ दो मनुष्यों के बीच ही नहीं होता है,

हमें पर्यावरण में भी प्यार रखना चाहिए।


तब सच्चा प्यार अपने आप मिल जाएगा,

जब हम खुशियों के साथ जिंदगी जी लेंगे।