पापा - पिता
(पिता दिवस – 15 जून 2025)
बच्चे के मुंह से सबसे पहले "माँ" ही निकलता है,
पर पापा का योगदान सिर्फ माँ ही समझ पाती है।
बच्चे में पापा का वंशानुगत रंग होता है,
उसकी परवरिश में भी पिता का हाथ होता है।
बच्चे का चाल-चलन बहुत कुछ कह जाता है,
पढ़ाई में पापा भी सिखा-सिखाकर साथ निभाता है।
छुट्टियों में बाहर घुमाने ले जाते हैं,
मनपसंद खाना भी बड़े प्यार से खिलाते हैं।
जब समय मिलता है, खेल सिखाते हैं,
बच्चों के साथ खुद भी बच्चे बन जाते हैं।
खेल के साथ जीवन के संस्कार सिखाते हैं,
ताकि भविष्य में वे अच्छे इंसान बन पाएं।
पढ़ाई पूरी होने पर करियर की राह दिखाते हैं,
अपने पैरों पर खड़े होने की सीख समझाते हैं।
वक्त आने पर जीवनसाथी ढूंढने में भी साथ निभाते हैं,
और शादी के बाद नया घर बसाने में सहयोग करते हैं।
बच्चे जब खुद माता-पिता बनते हैं,
तो पापा पोते-पोतियों को देख बहुत खुश होते हैं।
उन नन्हों को देखकर उन्हें अपने बच्चों की परवरिश याद आती है,
इस तरह जीवन का चक्र सदा चलता रहता है।
— गोपीनाथ S