मिलने का संयोग
भगवान सच में मेरा साथ दे रहे हैं।
उन्होंने मुझे अपने प्यार से मिलने का अवसर दे दिया है।
मुझे पता चल गया कि वह कहाँ और कब आती है।
मैं ज़रूर वहाँ जाकर उससे मिलूँगा।
मैं उस बस स्टॉप पर गया।
वह वहाँ खड़ी, इंतज़ार कर रही थी।
मैं पास गया और नमस्ते किया।
वह पहले घबरा गई, लेकिन फिर मुस्कुरा दी।
मैं अपना प्यार प्रकट करने ही वाला था,
कि तभी एक आदमी अपनी गाड़ी लाकर वहाँ रोक देता है।
वह उसे संबोधित करता है और गाड़ी में बैठने को कहता है।
वह खुशी-खुशी दरवाज़ा खोलकर गाड़ी में बैठ जाती है और चली जाती है।
मैं गाड़ी को जाते हुए बस देखता रह गया।
मेरे मुँह से कोई शब्द नहीं निकला।