मेरे अनमोल रतन


मेरे जीवन में दो अनमोल रतन हैं,


मेरी हर साँस उनकी ही देन है।


जब-जब जीवन में अंधेरा छाया,


उन्होंने ही मेरा हाथ थामकर मुझे संभाला।


तीस वर्षों से स्नेह की छाया बनकर,


हर पल उन्होंने मुझे संभाला है, निखारा है।


जब तक मैं संभल न जाऊँ,


वे मेरे पास ही ठहर जाते हैं।


आज भी हर हफ्ते उनकी आवाज़ आती है,


मेरे हालचाल में उनकी ममता झलक जाती है।


कभी किसी चीज़ की कमी महसूस न होने दी,


हाँ, कई बार मेरी ही जिद ने उनकी बात न मानी।


उनके पीछे उनके जीवनसाथियों का भी साथ है,


और एक अनमोल रतन मेरी पत्नी का विश्वास है।


उनके बच्चे — मेरे नाती-नातिन,


मेरे जीवन की सबसे प्यारी मुस्कान हैं।


ये पाँचों रतन मिलकर,


मेरे जीवन को पूर्णता का आशीर्वाद देते हैं।


जितना उन्होंने मेरे लिए किया है,


उतना मैं शायद कभी लौटा न सकूँ।


मेरी दो बेटियाँ और मेरी जीवनसंगिनी,


यही हैं मेरे जीवन की सच्ची धरोहर।


इसी कारण मैं शांति से जीवन जीता हूँ,


और उन्हें भी स्नेह व सुख में रख पाता हूँ।