मैं शायर तो नहीं

मैं शायर तो नहीं,

मगर मैं हूँ कवि,

जो सोचता हूँ, वही लिख लेता हूँ,

वही बन जाती है एक कविता।

मैं आशिक़ तो नहीं,

मगर मैं हँसता हूँ,

जब से देखा मैंने तुझको,

मुझको शादी का ख़याल आ गया।

मैं सुंदर तो नहीं,

मगर मैं साफ़-सुथरा हूँ,

मैं अपने आप को स्वस्थ रखता हूँ,

सबकी देखभाल भी कर सकता हूँ।

मैं अमीर तो नहीं,

मगर मैं दयालु इंसान हूँ,

मैं सुख-दुःख समझता हूँ,

प्यार से सबको खुश रख सकता हूँ।

मैं ज़्यादा पढ़ा-लिखा नहीं,

मैं सिर्फ़ एक इंजीनियर हूँ,

मैं जीवन काटने की क्षमता रखता हूँ,

इतना काफ़ी है, मैं समझता हूँ।

सोचता हूँ, अगर मैं दुआ माँगता,

आज अपने ख़ुदा से ये माँगता

जब तक मैं इस धरती पर रहूँ,

तब तक मुझे अच्छा स्वास्थ्य दे दे।

— गोपीनाथ S