मैं रहूँ या न रहूँ।


मैं रहूँ या न रहूँ

सूर्य उदय होता रहेगा

चंद्रमा रात को दिखता रहेगा।


दिन कटता रहेगा

पक्षी उड़ते रहेंगे

पेड़-पौधे उगते रहेंगे

हवा चलती रहेगी

नदियाँ बहती रहेंगी।


लोग अपने काम करते रहेंगे

बेटियाँ अपने संसार में व्यस्त रहेंगी।


सब कुछ जैसा था, वैसा ही रहेगा

दुनिया में कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा

मैं रहूँ या न रहूँ।