जाने कहां गए वो दिन


जाने कहां गए वो दिन,

मिलते थे हम हर एक दिन।

क्या समय था वो जीवन में,

फिर मिलेगा क्या वो समय हमें?


पढ़ाई करने स्कूल-कॉलेज जाते थे,

लौटकर दोस्तों के साथ खेलते थे।

कितने खुश रहा करते थे,

जाने कहां गए वो दिन।


पढ़ाई के बाद काम पर लग गए,

शादी के बाद बच्चे हो गए।

समय कैसे बीत गया, पता नहीं चला,

बेटियां भी बड़ी होने लगीं।


बीवी-बेटियों के साथ घूमने जाते थे,

शॉपिंग करते वक्त टिक्की वगैरह मजे में खाते थे।

वो सब कितने मजेदार दिन थे,

जाने कहां गए वो दिन।


बेटियों की शादी के बाद उनको विदा कर बैठे,

हम भी उम्र में बूढ़े होने लगे।

स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पर ध्यान चला,

इसी में हमारा समय अच्छे से कट जाता था।


बेटियों को भी बच्चे होने लगे,

उन पोते-पोतियों के साथ मिलकर खुश रहते थे।

उनका खेल खुद देखकर खुश होते थे,

जाने कहां गए वो दिन।


अब हर वक्त सेलफोन पर दिन काट रहे हैं,

या टीवी-टैबलेट में सीरियल-फिल्म देखते हैं।

बाहर जाने का या खाने का मन नहीं है,

बीमार पड़ने का डर हमेशा रहता है।


पहले जैसा जीवन आजकल नहीं है,

जाने कहां गए वो दिन।