इश्क़
मैं बस में जा रहा था,
मेरी ही बगल में एक लड़की आकर बैठ गई।
मुझे देखकर “हेलो” कहकर हँसी,
मैं भी “हेलो” कहकर हँसा।
नाम पूछने ही वाला था कि वह “बाय” कहकर चली गई।
मैं कुछ चीज़ खरीदने दुकान गया,
वह भी वही चीज़ खरीदने आई।
मैं उस चीज़ की कीमत देखकर पैसे देने लगा,
उसने सौदा करके कम पैसे में खरीद ली।
मैं उसे देखकर हैरान हो गया।
मैं ट्रेन से दिल्ली जा रहा था,
वह मेरे सामने ही बैठी थी।
शायद अकेली थी,
हिम्मत नहीं हुई उससे बात करने की।
जैसे ही मैं उससे पूछने लगा, वह उठकर उतर गई।
मैं मुंबई जाने के लिए हवाई अड्डे पर खड़ा था,
मेरे आगे एक लड़की भी खड़ी थी।
उसने टिकट लेकर चली तो मैंने भी टिकट ले लिया।
हवाई जहाज़ में अपनी सीट पर बैठने आया,
देखता हूँ, वही लड़की मेरी बगल वाली सीट पर बैठी है।
ज़िंदगी में मुलाक़ात काफ़ी लड़कियों से होती है,
लेकिन इश्क़ होने के लिए उनसे रूबरू होना ज़रूरी है।
एक-दूसरे को समझना चाहिए,
पसंद और नापसंद में समानता होनी चाहिए,
तभी इश्क़ होने की संभावना होती है।
- गोपीनाथ S