दुखी मन (१० फेब २०२६)
उसे किसी और के साथ देखकर दुख हुआ,
मुझे अपना प्यार प्रकट करने का मौका ही नहीं मिला।
यह सिर्फ मेरी ही गलती है,
जिस दिन मैंने उसे देखा, उसी दिन मुझे उससे मिलना था।
मुझे उसकी बहुत याद आती है,
उसकी आँखें बहुत सुंदर थीं।
वह लंबी थी, उसके बाल भी लंबे थे,
इतना खूबसूरत चेहरा मैंने पहले कभी नहीं देखा था।
मैं भी पागल हूँ,
मैंने कैसे सोच लिया कि वह भी मुझे पसंद करेगी।
कुछ दिन मिले होते और बातें की होतीं,
एक-दूसरे को जान लिया होता।
तब शायद दोनों तरफ़ से प्यार हो सकता था,
ख़ैर, अब मैं कुछ नहीं कर सकता।
मेरा मन दुखी तो है,
लेकिन प्यार किसी और से भी हो सकता है।