बुरा मत मानो

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं,

हम आप जैसे तंदुरुस्त नहीं हैं।

आप सुबह जल्दी उठ जाते हो,

हम धीरे से उठते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप एक-डेढ़ घंटा रोज़ व्यायाम करते हो,

हम आधे घंटे से ज़्यादा व्यायाम नहीं कर पाते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप ज़्यादा देर तक ध्यान नहीं करते हो,

हम घंटाभर बैठकर ध्यान कर पाते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप खाना बाहर से मँगवाकर खाते हो,

हम घर का खाना पसंद करते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप पेट भर खाना खा लेते हो,

हम ज़्यादा खाना नहीं खा पाते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप बहुत सारे कपड़े चीजें खरीदते हो,

हम जितने चाहिए, सिर्फ़ उतने ही खरीदते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप बहुत तेज़ चलते या दौड़ते हो,

हम धीरे-धीरे चलते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप बहुत देर तक काम करते हो,

हम जल्दी थक जाते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप ज़्यादा देर खेल-कूद कर सकते हो,

हम थोड़ी ही देर में थक जाते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप देर रात तक दूरदर्शन देखते रहते हो,

हमें रात का खाना खाते ही नींद आ जाती है,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप धीमी आवाज़ में बोलते हो,

हम थोड़ा कम सुनते हैं,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

आप दूर-दूर तक देख पाते हो,

हमारी दृष्टि कम हो गई है,

बुरा मत मानो, हम बुज़ुर्ग हैं।

– गोपीनाथ S