बीवी मायके गई हैं


बीवी मायके गई हैं,

अब समझ आ रहा है

कि वह कितनी मेहनत करती रही होगी।

घर की देखभाल अब हमें करनी पड़ रही है।


याद आती है, जब विदाई के बाद वह यहां आई थी

हम सोच रहे थे, वह अकेले कैसे निभाएगी

इस नए वातावरण में, नए घर में,

नए लोगों के साथ जीवन कैसे बिताएगी।


दिन बीतते गए, महीने कटते गए,

जीवन चलता रहा।

हम बस अपने काम में व्यस्त रहे,

घर के काम पर ध्यान ही नहीं दिया।


अब सोचते हैं अगर वो नहीं होती तो

क्या हम संभाल पाते घर की जिम्मेदारी?

माँ-बाप की ज़रूरतें पूरी करना,

बच्चों की देखभाल करना?

सब से कठिन बात

रोज खाना पकाना

सबको परोसना और खुद भी खाना,

पूरे घर की सफ़ाई

या तो करना या करवाना।


वह भी तो बाहर काम पर जाती हैं,

दफ़्तर का काम भी करती हैं।

घर का काम, दफ़्तर का काम

कैसे निभाती हैं, ये तो वही जानें।


सबके साथ मधुर व्यवहार भी बनाए रखती हैं,

अपने माता-पिता से भी बातचीत करती हैं

ऐसी स्थिति में, जब कभी-कभार

उन्हें मायके जाना पड़े

तो फिर हमें ही तो

घर की देखभाल करनी पड़ेगी, है ना?