कोविड दो वर्षों से फैल रहा है
तीन घूंट वैक्सीन लिए हैं और सख्त निर्देश भी पालन करते आये हैं
और हम क्या करें?
देश भर स्वछता अभियान चल रहा है
लेकिन हर शहर में गंदगी अब भी बढ़ रही है
और हम क्या करें?
चुनाव के समय नेता हमें वादे करते हैं
लेकिन सिर्फ अपने मुनाफे देखते हैं
और हम क्या करें?
हम अनचाहे कॉल्स को ब्लॉक करते हैं
लेकिन नए नंबरों से कॉल्स आने शुरू होते हैं
और हम क्या करें?
बच्चे घर मे ही रह कर ज्यादा वक्त वीडियो देखते हैं
उन्हें स्क्रीन टाइम से हटाने के लिए खिलोने दिए हैं
और हम क्या करे?
मा बाप ने हमे पाला-पोसा, संस्कार और विद्या दी है
पीढ़ी के अंतर की वजह से हमारे तौर तरीके अच्छे नहीं लगते हैं
और हम क्या करे?
पहले रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होती थी
अब उनसे सिर्फ फ़ोन पर बातचीत होती है
और हम क्या करें?
पुराने ज़माने में लोग बहुत काम पैदल करते थे
अब जीवन इतना मोटोराइस है कि हमे अलग से व्यायाम करना पड़ता है
और हम क्या करें?
हम सामाजिक मीडिया में रहे तो हमारे बारे में सब कुछ जान लेंगे
अगर हम नही रहे तो हमारा अस्तित्व ही नही होगा
अब हम क्या करें?
पुराने समय में हमारे बुज़ुर्ग 4-5 बच्चे पैदा करते थे
अब हम एक, दो या बिना बच्चों से ही संतुष्ट हैं
अब हम क्या करें?
पहले हम 8-10 घंटे काम करते थे
अब काम देर रात तक भी होते हैं
अब हम क्या करें?
वर्क फ्राम होम करते करते थकान हो गयी
कोई यात्रा भी नही कर सकते बाहर भी जा नही सकते
अब हम क्या करे?
हर घर के सामने मोटर गाड़ियां खड़ी रहती हैं
अपनी ही जगह में रखने का इंतेज़ाम नहीं हैं
अब हम क्या करे?
हम कारपोरेशन को हर साल प्रॉपर्टी टैक्स दे रहें हैं
फिर भी सड़क पर गड्ढे ठीक नही करते हैं
अब हम क्या करे?
आज कल फिल्में OTT पर दिखा रहे हैं
इनके लिये थिएटर से नियम अलग हैं
अब हम क्या करें?
सुविधा के लिए फ्लाईओवर या सबवे की योजना करते हैं
काम पूरा करने के लिए सालों साल लग जाते हैं
अब हम क्या करे?
बड़े शहरों में विद्युत रेल चालू की हैं
रेल स्टेशन तक पहुँचने के लिए दूसरी व्यव्स्था नहीं की हैं
अब हम क्या करे?
लाइसेंस लेते वक्त समझाने पर भी नियमों को पालन करते नहीं हैं
बड़ी गाड़ियां के छोटी गाड़ियों पर चढ़ने से मौत हो जाती है
अब हम क्या करे?
कोविड की वजह से स्कूले बंद हो गये हैं
बच्चों के सामाजिक सम्पर्क के बिना दुष्प्रभाव हो रहे हैं
अब हम क्या करे?
आज कल खाने की हर चीज़ ऑनलाइन मिल जाती है
घर में बैठे बैठे खाने से तबियत बिगड़ रही हैं
अब हम क्या करें?
---------////////-------///////----------//////--------