अकेले होना
अकेले रहने को तुच्छ नहीं समझा जाना चाहिए
आप अकेलापन महसूस करेंगे ना चाहते तो
बहिर्मुखी लोग शायद पसंद न करें
अंतर्मुखी निश्चित रूप से भिन्न होंगे।
अकेले रहने में फायदे हैं
अत्यधिक तनावग्रस्त व्यक्ति के लिए यह वरदान है अन्यथा यह एक अवसर प्रदान करता है
स्वयं का आन्तरिक निरीक्षण करने।
साथ में है तो आप समय साझा कर रहे हैं
और प्राथमिकताएँ भी बांट ना पड़े
अकेले होते हैं तो आपको आजादी होती है
बिना किसी समस्या के चयन कर सकते हैं।
आप अपनी गति से काम कर सकते हैं
आप जो चाहें वह कर सकते हैं
आपकी रचनात्मकता ज़रूर चमकेगी
और बदलता है आपका व्यक्तित्व।
आप आत्मनिर्भर बनना सीखेंगे
आपको स्वतंत्र होने के रास्ते मिल जाएंगे
आपको ही ध्यान रखना है क्या अच्छा है
आपको जागरूक रहना चाहिए।
यदि आप सामान्यतः एक सामाजिक मनुष्य हैं
आपको अकेलेपन का अनुभव करना होगा
ऐसी कुछ चीज़ें हैं जो आप अकेले कर सकते हैं आपको केवल स्वयं ही शुरुआत करनी होगी।
आप घर पर खाना पकाने का प्रयास कर सकते हैं आप पैदल जा सकते हैं या यूं ही घूम सकते हैं
नए क्षेत्र के रेस्तरां में खाना खा सकते है
अज्ञात स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।
आप कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हैं
आप किसी कोने में बैठे लिख सकते हैं
आप चाहें तो गा या नृत्य कर सकते हैं
जिससे आप आनंद में रहेंगे।
आप कभी नहीं जानते कि क्या होता है
आप नई प्रतिभाओं की खोज कर सकते हैं
आप एक नये इंसान के रूप में उभरेंगे
जीवन साथी के लिए एक नया संस्करण होंगे।