क्या बताऊं जब से यह पर्दा हटा है
हर तरफ बस यार मेरा दिख रहा है।
छोड़ दो हमसे पता अब पूछना तुम
मैं नहीं हूं मेरे अंदर वो बचा है।
खोज कर हारा खुशी पर खुश नहीं है।
दूर उससे आज तक जो भी रहा है।
ढूंढते थे जिसको हम दैरो- हरम में
क्या गजब है यार वो भीतर मिला है।।
----- कवि गोपाल पाठक
राष्ट्रीय कवि

