कुछ तो वजह रही होगी,

यूं कोई बेरुख़ी नहीं करता।

दिल ने हर वक्त चाहा है तुम्हे,

जाने क्यो वास्ता नही होता।

अपने दिल से भी पूछ लेना कभी,

वजह मिल जायेगी मजबूरी भी।

इंतज़ार किसने किया कितना किया,वो कहानी तुम्हे पीपल सुनायेगा।

क्या कभी चाँद मेरे घर आयेगा,

या मेरी रात में अंधेरा ही होगा।

मैनें देखा है रात का सवेरा भी,

जाने कब इस रात की सुबह होगी।

आ भी जा इक बार मालूम नहीं,

वक्त ज़ालिम है फिर मिले न मिले।~गोपाल भोजक