किया है जो वादा निभाना ही पड़ेगा,
वापस उसे इक रोज आना ही पड़ेगा।
मैं जो भी हूँ जैसा भी हूँ प्यार तेरा हूँ,
गर भूल गया तू तो बताना भी पड़ेगा।
कल तूमने सभी से मुलाकात भी की,
इन सब मे मैं न था बताना भी पड़ेगा।
हर वक्त दुआओं में मांगा है जिसे,
तू ही वो दुआ है बताना पड़ेगा।
तू ये भी जनता है जुदाई ही मौत है,
एक रोज उसे ये भी दिखाना पड़ेगा।
~गोपाल भोजक


