किस्से बहुत से सुनाने है,

वक्त कभी हमे मिलने दो,



रात जवां जब होने लगे,

तब पहलू में इश्क उतरने दो।


कह देगें जो भी कहना है,

गोदी में सर तो रखने दो।


नर्म गुलाब की पंखुड़ियों का,

थोड़ा रस तो झरने दो।


जग सोया हम भी सो जायेगें,

जरा मिश्री लबों पे धुलने तो दो।



अब नर्म मुलायम बिछौने पर,

हल्की सी आंच तो लगने दो...


~गोपाल भोजक।