तेरी खूबसूरती की मैं क्या तारीफ करूँ,

अंधेरी रात में कभी पर्दा हटा दीजिये।


मैं मयकश नहीं तो क्या हुआ,

इन आंखों के प्यालों से पी लेता हूँ।


बेपर्दा छत पे आओ तो सही,

और फिर चाँद का चेहरा देखिये।


जमीं पे मोती बिखर जायेगें,

बस इक बार खिलखिला दीजिये।


पतझड़ में भी फिर बहार आयेगी,

एक बार गुलशन आप आ जाइये।


~गोपाल भोजक