तेरे उदास चेहरे ने दिल को रुलाया है,


रूपहली चांदनी में भी

घोर अंधेरा है।



न तारे है न जुगनू की चमक है,


ये अंधेरा भी किसी का सवेरा है।



रास्तों के सारे बबूल हटा दिए है,


किधर से गुजरेगा क्या रास्ता तेरा है।



दूर नजर आती है रोशनी कोई,


उधर ही उम्मीदों का घर तेरा है।



अपने गमो को मुझसे न छुपाओ,


तेरे गमो पे भी पहला हक मेरा है। 



सुबह से शाम हुई फिर रात आई,


हर एक समय देखा बहुत अंधेरा है।



यूं भी मुझे तुम न बहलाओ, 


ग़म को मुझे दो बस यही तो मेरा है।



~गोपाल भोजक