तू ऊँचे आकाश में रहती
धरती मेरा वास,
तू मुझसे दूर बहुत है
कैसे आऊं पास।
सजन तुम कहाँ गये...
मैंने तुझको दिल से चाहा
पूजाअपने मन से,
बिन तेरे अब रहूँ मैं कैसे
मन है बड़ा उदास।
सजन तुम कहाँ गये...
तू रूप का भरा समंदर
मैं बरखा की बूंद,
तुझमें मिल कर खो जाऊं मैं
ऐसी मेरी चाह।
सजन तुम कहाँ गये...
अपने पास ही रखना दिल को
कभी न इसे ठुकराना,
सात जन्म का मांगा रब से
तेरा मेरा साथ।
सजन तुम कहाँ गये...
जब से देखा मैंने तुमको
और नही कुछ कुछ देखा,
तेरी आँखों मे देखी है मैंने
जीवन की सौगात।
सजन तुम कहाँ गये...
~गोपाल भोजक

