आज अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, आज गांधी का और गांधीवादियों का दिन है, आज का दिन अहिंसा में विश्वास करने वालों का है।
महात्मा गांधी के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, कुछ गलत तो ज्यादातर सही, बापू ने भी बहुत कुछ लिखा है, उसको पढ़े और जाने की गांधी क्या थे।
जो गलत लिखा गया है उससे हमे बेफिक्र रहना है क्योंकि गांधी मिटाने की कोशिश वर्षों से हो रही है। ये लोग चाहे जितनी भी कौशिश कर ले, गांधी को मिटा नहीं पायेगें, मुझे मोहब्बत बापू से, मैं मानता हूँ कि दुनिया गांधी को इसलिए मानती हैं कि लोग गांधी से असहमत हो सकते हैं, उनके बारे में अनर्गल लिख सकते है, लेकिन गांधी उन्ही के लिखे अक्षरों में से मुस्कुराकर उनकी असहमति को स्वीकार कर लेते हैं।
गांधी किसी को जबरन धमकाते नहीं हैं, न ही धर्म, सम्प्रदाय, जाति और वर्चस्व के नाम पर डराते है,
बस यही गांधी के होने की निशानी है।
गांधी वही हो सकता है जो अकेले अहिंसा के दम पर बंगाल की आग शान्त कर आये, और 55 हजार सैनिकों के बावजूद भी पंजाब की आग शांत नही हो पाई, वो गांधी ही थे जो जर्मनी में यहूदियों के साथ जितनी मजबूती से खड़े थे उतनी ही मजबूती से इजरायल में यहूदियों के खिलाफ भी खड़े हुये थे, उसी इजरायल के जिसका नेतन्याहू भारत आकर गांधी की तारीफ करके गया था, पीड़ित, शोषित के साथ खड़ा होना उसका पक्षधर होना गांधी ने ही विश्व को सिखाया था। क्रिया की प्रतिक्रिया के सिद्धांत का विरोध करना गांधी ने सिखाया, लाख असहमतियों और चौतरफा विरोध के बावजूद अपनी बात पर मजबूती से खड़े रहना गांधी ने सिखाया है, गांधी का जीवन अपने आप मे महज एक प्रयोग ही तो था, जिसमे असफलताये भी थी और आलोचनाये भी है, ये सब प्रत्येक व्यक्ति की ज़िंदगी मे होता है।
लेकिन इन्ही सबने गांधी को बड़ा बना दिया, इस लिए जो लोग हत्यारों का महिमामंडन करके गांधी पर गरियाते दिखें तो उनसे लड़िये मत, बस ये पूछ लीजियेगा कि तुम्हारे आका उनके सामने क्यो झुकते हैं? गाँधी का हत्यारे ने ये तर्क दिया कि उसने गाँधी को इसलिए मार दिया क्योंकि गांधी ने देश का बंटवारा करवा दिया, जबकि हकीकत ये है बटवारे के सबसे ज्यादा खिलाफ कोई था तो वो गांधी थे, जब कोई कहता है कि गांधी ने बंटवारा करवा दिया, तब उससे ये जरूर पूछना चाहिए कि जब बंटवारा हुआ तब आपका संगठन क्या कर रहा था? और उससे पहले क्या कर रहा था? क्या उस वक्त आपके संगठन के लोग क्रांतिकारी लीलाधर बाजपेयी के खिलाफ गवाही दे रहे थे या अंग्रेजो के माफीनामे पर हस्ताक्षर कर रहा है? उससे ये भी पूछना कि जब तुम गांधी को इतना ही तुच्छ मानते हो तो फिर गांधी से इतनी अपेक्षाये क्यूं थी? और साथ मे ये भी पूछ लेना कि उनके संगठन का आज़ादी की लड़ाई में क्या योगदान था?
आज या जब कभी व्हाट्सएप्प पर गांधी के बारे में कुछ गलत लिखा मिल जाये तो उस मूर्ख की मूर्खता पर लड़ना मत, बस मुस्कुरा कर एक स्माइली पोस्ट कर देना,
गांधी भी ऐसा ही करते थे जब लोग उग्र होकर उनके सामने उनके खिलाफ बोलते थे या उन पर गुस्सा होते थे, तो गांधी मुस्कुराते थे फिर अपनी बात कहते थे और लोग मान जाते थे।
दुनिया जानती है कि बूढ़े आदमी की हत्या एक नपुंसक जाहिल और जहर से भरी मानसिकता वाले आदमी ने की थी, जो किसी अंग्रेज को उंगली भी नही दिखा सका था, आज उसी गोडसे के समर्थक बलात्कारियों का जेल के बाहर स्वागत करते, तिरंगा रैली निकालते और फंड जुटाते नज़र आते है। वास्तव में तो गांधी से इनकी दिक्कत ये है कि वो गांधी ही थे जो जब सिर्फ धोती में आगरा गए तो 9 साल का एक लड़का अपनी माटी की गुलक लेकर गांधी के पास गया और बोला कि इससे कुर्ता सिलवा ले, गांधी उस बच्चे की तरह हर सच्चे भारतीय की आंखों और दिलों दिमाग में है।
वो जब चलते थे तो लोग उनके पीछे चलते थे, ये लोग गांधी को इसलिए पूजते क्योंकि दुनिया भारत को गांधी का देश कहती है।
इनके आकाओं को कोई जानता ही कहाँ है।
और तो और अपनी हत्या के बावजूद जब गोडसे को फाँसी हुई होगी तब भी स्वर्ग में बैठे गांधी उसके लिए दुखी हुए होंगे।
ये संवेदना उनकी हत्या पर मिठाई बांटने वाले और तस्वीर पर फायर करने वाले नहीं समझ पाएंगे,
आज भारतमाता के उसी महान सपूत की पुण्यतिथि पर ये प्रतिज्ञा लीजिए कि अहिंसा के सहारे ज़िंदगी गुजरेंगे, भले ही गोडसे कदम कदम पर बाधा बने।
गोपाल भोजक।

