कभी खुद को तसल्ली से देख जरा,
मेरे दिल मे अपने निशान देख जरा,
देखा होगा जमीन से आसमान बहुत,
मेरे ख्वाबो की कभी उड़ान देख जरा।
सभी की जिस्म से पहचान होगी मगर,
मेरे दिल मे अपनी पहचान देख जरा।
तूने देखा है आईने में बहुत बार,
मेरी नज़रों से ख़ुद को देख जरा।
~गोपाल भोजक

