प्रयाग महाकुम्भ में माला बेच कर परिवार को आर्थिक सम्बल देने वाली एक लड़की जिसे उसकी सुंदरता के कारण 'मोनालिसा' नाम दिया गया है, लेकिन उसकी सुंदरता ने उसकी मौलिक स्वतंत्रता छीन ली है।
अपनी कत्थई आंखों और खूबसूरती के कारण वायरल हो रही मोनालिसा को उसके पिता ने वापस घर भेजने का फैसला लिया है।
यू ट्यूबर और मीडिया वाले गिद्धों ने अपनी टीआरपी के लिये एक साधारण परिवार की इस लड़की की बेपनाह सुंदरता को इसके लिए अभिशाप बना दिया है।
अब उसकी बाकी बहने और परिवार के अन्य सदस्य महाकुंभ में मलाये बेचने की कौशिश कर रही है।
युट्यूबर्स और मीडिया वालों के बार बार परेशान करने के कारण उसका काम बाधित तो हुआ ही है, साथ ही उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित हुई है।
मोनालिसा की अपनी खूबसूरती के कारण महाकुंभ से घर वापसी क्या हमारी मानसिकता को नही दिखाती कि कैसे सुंदरता और आकर्षण किसी मेहनतकश को अपने जीवन संघर्ष से पीछे धकेल देती है। वायरल मोनालिसा को आगे के जीवन मे कितनी परेशानी का सामना करना पड़ेगा ये हम सब सोच सकते है, ट्राई पॉड वाले गिद्ध शायद अब भी न माने और उसके घर तक पहुंच जाये।
मोनालिसा जैसी महिलाएं मेहनत कर अपनी और परिवार की आजीविका चलाती है, और समाज के उस वर्ग का प्रतिनिधत्व करती है जो अपनी पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष करती है।
हमे सोचना होगा कि मात्र टीआरपी और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए किसी के काम और जीवन मे बाधा बनना चाहिये...???

