ख़ुद भूखा रह कर मेरा पेट भरती थी,
तेरे आगे अन्नपूर्णा छोटी लगती है।
ख़ुद मटमैली रह कर मुझको सुंदर रखती थी,
तेरे रूप के सामने अप्सरा कुरूप लगती है।
भरी दोपहरी आँचल साया करता था।
तेरी छाया के आगे बादल छोटा लगता था।
मेरे ख्वाबो के ख़ातिर जागी तुम रातभर,
माँ की बाहों के आगे दुनिया छोटी लगती है।
©गोपाल भोजक।

