तेरी बातों से कब इनकार करता हूँ,

हाँ मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।

मुलाकातें भले ही कभी कभी होती हो,

लेकिन प्यार मैं तुमसे बेसुमार करता हूँ,

तुम जो चाहो वो कबूल है मुझे,

हो जो बात पसंद तुम्हे,

वही बात मैं बार बार करता हूँ,

हाँ मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।

©गोपाल भोजक।