मैं तेरे साथ हूँ...


तू उदास न हो मेरे महबूब,

तू अकेली नही मैं तेरे साथ हूँ।


ये जीवन है बिखरेगा भी संवरेगा भी,

खो न जाना मेरे महबूब मैं तेरे साथ हूँ।


आ मेरे पास अपनी आगोश में ले लूं,

मेरे पास कुछ भी नही मैं तेरे साथ हूँ।


ये जो ज़िंदगी की जंग है चलती रहेगी,

तू इसे जीत ही लेगी मैं तेरे साथ हूँ।


तुम इसे एक तजुर्बा समझ लेना बस,

मेरा तो यही मशविरा है मैं तेरे साथ हूँ।



~गोपाल भोजक