महाकुम्भ कुप्रबंधन से भगदड़ और मीडिया प्रबंधन.. श्रद्धालुओ की मौत का जिम्मेदार कौन...???
हिन्दू आस्था का महापर्व प्रयागराज महाकुम्भ में मंगलवार रात्रि को हुई भगदड़ के कारण एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओ की मौत हो गई है।
महाकुंभ में आने वाली श्रद्धालुओ की भीड़ के लिए सरकार और मेला प्रबंधन समिति की व्यवस्थाये कितनी बढ़िया थी ये हम सब ने एक महीने से ज्यादा समय से चल रही गोदी मीडिया की रिपोर्टिंग हम सब देख ही रहे है ?
कुछ एक चैनल और यूट्यूबर्स को छोड़कर सरकार की चरण चाटुकार गोदी मीडिया की आजतक की किसी भी रिपोर्ट में श्रद्धालुओं की पीड़ा और कुप्रबंधन के कारण हो रही परेशानी की बात नही हुई है।सरकार के प्रति चरण चाटुकार मीडिया की आस्था का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 28 जनवरी की रात को महाकुम्भ में हुई भगदड़ में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओ की मौत के बाद भी गोदी मीडिया ने कुप्रबंधन और व्यवस्थाओं पर सवाल नही उठा कर "पीएम मोदी ने एक घण्टे में दो बार की योगी से बात"
"केंद्र की तरफ से भरपूर मदद का दिया भरोसा"
"अमित शाह ने की योगी से बात"
"जेपी नड्डा ने की योगी से बात"
"कुम्भ मेला क्षेत्र में हालात सामान्य"
महाकुम्भ की तैयारियों के बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार और सरकार के दावों का बिना भौतिक सत्यापन किये रिपोर्टिंग कर रही मीडिया को देख कर यही लग रहा है कि मेले में आने वाली श्रद्धालुओ की भीड़ के लिए चाहे जितना कुप्रबंधन हो, भगदड और उसमें श्रद्धालुओ के मारे जाने के बाद भी मीडिया में हेडलाइन प्रबंधन बेहद चाकचौंबद है।
जिसकी बानगी रात और सुबह से चल रही गोदी मीडिया की हैडलाइन में देखी जा रही।
सुबह से न्यूज़ चैनल पर चल रही इन सारी हेडलाइंस और वीडियो रिपोर्ट्स से ये तो निश्चित है कि सबने एक दूसरे से बात करके और सरकार के कहे अनुसार हालात को सामान्य बना दिया है।
किसी भी चैनल ने शुरूआती रिपोर्ट्स में ये नही कहा की श्रद्धालु कितने मरे? कितने घायल हुए? इलाज कहा चल रहा है?
पिछले कई दिनों सभी चैनल महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश सरकार की और से विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं की बात कर रहे थे!
तो फिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया? किसी भी चैनल ने ये सवाल नही उठाया।
बल्कि बिना लाज शर्म के अभी भी इन्ही विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं की बात कर रहे है।
तो फिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया।
ये तो शुक्र है कि चैनल नही अंधभक्त ही कह रहे है कि भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर विपक्ष अब योगी को बदनाम करेगा !
कुछ भक्त तो इसे योगी को बदनाम करने की साजिश बता रहे है। और तो और भगदड़ में मरे श्रद्धालुओ की मौत को जस्टिफाई करते हुये बोल रहे है कि संगम प्रयाग की मौत से मोक्ष प्राप्ति होगी।
लोगों के मरने का किसी को कोई फर्क नही पड़ने वाला, हम सब संवेदनहीन हो गये है।
और फिर कब तक इस छोटी सी घटना की चर्चा मीडिया करेगी 5 फरवरी को सबसे बड़े वीवीआईपी के इंतजाम में भी तो सरकार और प्रशासन को लगना है, क्योंकि इस दिन अवतार पुरुष स्वयं महाकुंभ में आये साधु-संतों श्रद्धालुओ को दर्शन देने तथा स्नान करने आ रहे है...!

