ख्वाब हकीकत हो जाये गर तू आये,
ज़िंदगी और संवर जाये गर तू आये।
मैंने तुमसे ही मोहब्बत सीखी,
आँख से दिल मे उतरना सीखा।
रातभर बरसती रहो बारिश की तरहां,
मैं तुम्हे पीता रहूँ कतरा कतरा।
दो घड़ी साथ जो तेरा मिल जाये,
मैं चंद लम्हो में सदियों को जी लूं।
~गोपाल भोजक
