देखते ही देखते ज़िंदगी गुज़र जायेगी,

जो भी अपना है सब यहीं रह जायेगा।


वक्त के साथ सब कुछ बदल जायेगा,

चेहरा बदल जायेगा रंगत चली जायेगी।


पूनम का चांद भी तमाम हो जाता है,

चमकते चेहरे रौनक चली हो जायेगी।


पूरी न होगी ज़िंदगी मे ख्वाइशें कभी,

वक्त के साथ ज़िंदगी बदलती जायेगी।


खत्म न कर अभी तू जीने का तमन्ना,

ज़िंदगी यूं ही करवट बदलती जायेगी।


©गोपाल भोजक