दिनभर चाँद के दीदार का दिन,
मुझको अच्छा लगता है इतवार का दिन।
घर मे ही रहना देर तक सोना,
बिस्तर में गुजरता है इतवार का दिन।
बीबी बच्चों और परिवार का दिन,
अपनो के साथ गुजरता है इतवार का दिन।
शाम को मस्ती में सरोबार का दिन,
मुझको अच्छा लगता है इतवार दिन।
~गोपाल भोजक

