हो रहा है सारा जहां दीपकों से रोशन,

दिन सी रोशन हो रही है दिवाली की शाम।


रंग बिरंगी रोशनी से सजी है अंजुमन,

हर घर पकवान की खुशबू से महका है।


औरतों के हिस्से में है परेशानियों को झेलना,

साफ सफाई के बाद पूड़ी पापड़ बेलना।


दब गया है हुस्नो शबाब काम के बोझ में,

रुई के गोलों से बत्तियाँ बटती हुई।


©गोपाल भोजक।