ज़िंदगी इंतज़ार में गुज़रे

ये जरूरी तो नही,

जरा सा वक्त मेरे महबूब

मुझे भी दे दो।


रोज बिस्तर मेरा खाली रहे

ये जरूरी तो नही,

किसी करवट तुम्हे महसूस

तो करूँ ।


नशा सागर में हो ये

जरूरी तो नही,

कभी आँखों से पिलाओ

तो पता भी चले।


सिर्फ ख्वाबों में मिले

ये जरूरी तो नही,

कभी दिन में भी तेरा

साथ तो मिले।


~गोपाल भोजक