ये दिलों के शौक ----
महफूज़ रखो अपने शौकों को
मगर सावधानी से
पाँव फिसलते देर नहीं लगती
अपनी ही नादानी से
उन्हें ना भूलो कभी
जिनके एहसान हैं तुम पर
शौक ज़िंदा हैं तुम्हारे आज
उनकी ही मेहरबानी से
गुलों को यूं ना निहारो जी भर कर
वो इनायत हैं कहीं और
खुशबुओं से खुश होकर
गुजर जाया करो बागवानी से
शौक भी वक़्त के साथ
बदल लिया करो गोपाल
दिलों के मसले हैं
हल नहीं होते मनमानी से
और फलसफा यही ज़िन्दगी का
देखा है सागर की तरह शांत
आज उन्हें भी हमने
जो लगते थे कभी तूफानी से
यूं तो मैं तुम्हे जनता हूँ
तुम मानोगे नहीं
पर पूछता हूँ यार
डर नहीं लगता बदनामी से
डा गोपाल सिंह मेहता