दुआओं में शामिल हम भी थे आपकी
मगर आपको ख़बर ना थी
किस मुँह से कहते इबादतें हमने भी कीं
कहने की कोई रहगुज़र ना थी
उसकी इनायत पर कभी शक न था
कि महफ़ूज़ रखेगा वो जरूर तुम्हें
मोहब्बत मगर अपनी भी सच्ची थी
दुआओं पर अपनी भी था ग़ुरूर हमें
(प्रस्तुति: डॉ गोपाल सिंह मेहता)