Poetry 1 min read 632.5K reads

वक्त


कभी वह वक्त भी आता है,

सब कुछ छोड़ने को दिल चाहता है

आंखें उजियारे पलों को देखने को तरसती है

पर अंधकार में लिप्त जीवन बेबस-सी दिखाई पड़ती है

कर्म-फल का तेजस्वी स्वरूप तब रेखांकित होता है,

जब अहं कुकर्म का सारथी बन विनाश द्वार ले आता है

Read more Earn more Learn more