विचारों की तेजस्वी आभा को संजोया है हमनें
नव भारत की रचना का बीज़ बोया है हमनें
नवीनता के आवरण़ को आधुनिकता से जोड़ा है हमनें
पुरातऩ संस्कृति को नव भारत स्वरूप से जोड़ा है हमनें
संकल्प़ आत्मनिर्भरता का ले कर्म-पथ पर चल पड़े है हम
हौसलों के बाण़ लिए कठिनाइयों को भेद चलें हैं हम
कर्तव्य का एहसास कर कर्म के स्वरूप में
समृद्ध, श्रेष्ठ, आधुनिक भारत का चित्रण करने चल पड़े हैं हम
ज्ञान, विज्ञान, शोर्य, शांति, समृद्धि, व एकता का कराना है अनुपम मिलन
नव भारत स्वरूप में हिन्द श्रेष्ठ ही है हमारा स्वप्न
