मौन रहकर लक्ष्य को साधो तुम,
आसान नहीं होता चलते चले जाना।
धैर्य की चादर ओढ़कर कर्म-पथ पर अडिग रहो तुम,
आसान नहीं होता मुश्किल सफर में भी हौसला नहीं खोना।

लंबे सफर में असफलताओं के भंवर में कभी हिम्मत टूटती सी दिखाई पड़़ती है,
खाली-खाली सा मन बेचैन और भावुक दिखाई पड़़ता है।

कुछ कर दिखाने की चाहत एक दिन रंग लाएगी,
हंसता जमाना एक दिन सजदे में सर झुकाएगा।
एक दिन वो भी आएगा खुशियाँ घर ढूँढेगी तुम्हारा,
जब सपना ख्वाबों को छोड़कर सच होने हकीकत में आएगा।